Bhule Se Mohabbat Kar Baitha

Roshan, Sahir Ludhianvi

भूले से मोहब्बत कर बैठा नादाँ था बेचारा दिल ही तो है
औ हर दिल से ख़ता हो जाती है बिगड़ो न ख़ुदारा दिल ही तो है
दिल ही तो है

इस तरह निगाहें मत फेरो इस तरह निगाहें मत फेरो
ऐसा न हो धड़कन रुक जाए ऐसा न हो धड़कन रुक जाए
सीने में कोई पत्थर तो नहीं
सीने में कोई पत्थर तो नहीं एहसास का मारा दिल ही तो है
औ हर दिल से ख़ता हो जाती है बिगड़ो न ख़ुदारा दिल ही तो है
दिल ही तो है

बेदाद गरों की ठोकर से
बेदाद गरों की ठोकर से सब ख़्वाब सुहाने चूर हुए
सब ख़्वाब सुहाने चूर हुए
अब दिल का सहारा ग़म ही तो है
अब दिल का सहारा ग़म ही तो है अब ग़म का सहारा दिल ही तो है
दिल ही तो है
भूले से मोहब्बत कर बैठा नादाँ था बेचारा दिल ही तो है
औ हर दिल से ख़ता हो जाती है बिगड़ो न ख़ुदारा दिल ही तो है
दिल ही तो है

Trivia about the song Bhule Se Mohabbat Kar Baitha by Mukesh

Who composed the song “Bhule Se Mohabbat Kar Baitha” by Mukesh?
The song “Bhule Se Mohabbat Kar Baitha” by Mukesh was composed by Roshan, Sahir Ludhianvi.

Most popular songs of Mukesh

Other artists of Film score