Jai Jai Jagdambe Maa

Kedar Pandit, Udit Narayan Tiwari

जय जय जय जगदम्बे मां, अरज मेरी स्वीकार करो
शरण लो अंबिके गौरी, नारायणी कल्याण करो

सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते

ऊंचे पहाड़ों वाली मां, राह कठिन कैसे आऊं
एक नजर कृपा की कर दो, दिल में मेरे समा जाओ
मन मंदिर में आ जाओ, सर पर रख दो हाथ मेरे
सुमिरन हो हर दम तेरा, नारायणी कल्याण करो

जो हैं जग में दीन दुखी, सबको तुमने थाम लिया
मैं बालक तेरा मैया, मुझ पर भी उपकार करो
हार गया जब दुनिया से, तेरी गोद में चैन मिला
प्रेम सुधा रस बरसाओ, नारायणी कल्याण करो

सुख शांति विद्या बुद्धि संपत्ति के भंडार भरो
करुणामयी ममतामयी हो, आदि शक्ति सब कष्ट हरो
प्रेम भाव से शीश झुका के गांऊ माता भजन तेरा
हो भक्ति का उजियारा, नारायणी कल्याण करो

Trivia about the song Jai Jai Jagdambe Maa by Sadhana Sargam

Who composed the song “Jai Jai Jagdambe Maa” by Sadhana Sargam?
The song “Jai Jai Jagdambe Maa” by Sadhana Sargam was composed by Kedar Pandit, Udit Narayan Tiwari.

Most popular songs of Sadhana Sargam

Other artists of World music