Ek Ladki Ko Dekha

A, N, R D Burman

हो ओ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसे
खिलता गुलाब जैसे
शायर का ख्वाब जैसे
उजली किरन जैसे
बन में हिरन जैसे
चाँदनी रात जैसे
नरमी बात जैसे
मन्दिर में हो एक जलता दिया हो
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

हो एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसे
सुबह का रूप जैसे
सरदी की धूप जैसे
वीणा की तान जैसे
रंगों की जान जैसे
बलखायें बेल जैसे
लहरों का खेल जैसे
खुशबू लिये आये ठंडी हवा हो
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

हो एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसे
नाचता मोर जैसे
रेशम की डोर जैसे
परियों का राग जैसे
सन्दल की आग जैसे
सोलह श्रृंगार जैसे
रस की फुहार जैसे
आहिस्ता आहिस्ता बढ़ता नशा हो
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

Trivia about the song Ek Ladki Ko Dekha by Kumar Sanu

On which albums was the song “Ek Ladki Ko Dekha” released by Kumar Sanu?
Kumar Sanu released the song on the albums “1942 A Love Story” in 2004 and “Best of Kumar Sanu” in 2005.
Who composed the song “Ek Ladki Ko Dekha” by Kumar Sanu?
The song “Ek Ladki Ko Dekha” by Kumar Sanu was composed by A, N, R D Burman.

Most popular songs of Kumar Sanu

Other artists of Film score