Badi Mushkil Hai Ajab Mera Dil Hai

SHAILENDRA, Manohar Khanna

बड़ी मुश्किल है, अजब मेरा दिल है
न जाने किसे ढूँढ़े, न जाने किसे चाहे
बड़ी मुश्किल है, अजब मेरा दिल है
न जाने किसे ढूँढ़े, न जाने किसे चाहे

सखियों से छुपती फिरूँ, कहीं जी ना लगे
रातों को तारे गिनूँ, पलक भी ना लगे
मेरे संग संग मेरी निंदिया भी सारी रात जगे
मेरे संग संग मेरी निंदिया भी सारी रात जगे
बड़ी मुश्किल है, अजब मेरा दिल है
न जाने किसे ढूँढ़े, न जाने किसे चाहे

सपने आए, मन ललचाए, जाके फिर ना आए
जाके फिर ना आए
दिल नादाँ, ये अरमाँ मचले और रह जाए
मचले और रह जाए
बड़ी मुश्किल है अजब मेरा दिल है
न जाने किसे ढूँढ़े, न जाने किसे चाहे

ऐ दिल ये तू ही बता, उन्हें ढूँढूँ कहाँ
सपनों में देखा जिन्हें, मिलेंगे वो कहाँ
ओ बिन कारन आँगन में क्या सोचूँ खड़ी खड़ी
ओ बिन कारन आँगन में क्या सोचूँ खड़ी खड़ी
बड़ी मुश्किल है अजब मेरा दिल है
न जाने किसे ढूँढ़े, न जाने किसे चाहे
बड़ी मुश्किल है अजब मेरा दिल है
न जाने किसे ढूँढ़े, न जाने किसे चाहे

Trivia about the song Badi Mushkil Hai Ajab Mera Dil Hai by Lata Mangeshkar

Who composed the song “Badi Mushkil Hai Ajab Mera Dil Hai” by Lata Mangeshkar?
The song “Badi Mushkil Hai Ajab Mera Dil Hai” by Lata Mangeshkar was composed by SHAILENDRA, Manohar Khanna.

Most popular songs of Lata Mangeshkar

Other artists of Film score