Duniya Kare Sawal

ROSHAN, N/A SAHIR

दुनिया करे सवाल तो हम क्या जवाब दें
तुमको न हो ख़याल तो हम क्या जवाब दें
दुनिया करे सवाल

पूछे कोई के दिल को कहाँ छोड़ आये हैं
पूछे कोई के दिल को कहाँ छोड़ आये हैं
किस किस से अपना रिश्ता ए जाँ तोड़ आये हैं
मुश्किल हो अर्ज़ ए हाल
मुश्किल हो अर्ज़ ए हाल तो हम क्या जवाब दें
तुमको न हो ख़याल तो हम क्या जवाब दें
दुनिया करे सवाल

पूछे कोई के दर्द ए वफ़ा कौन दे गया
पूछे कोई के दर्द ए वफ़ा कौन दे गया
रातों को जागने की सज़ा कौन दे गया
कहने से हो मलाल
कहने से हो मलाल तो हम क्या जवाब दें
तुमको न हो ख़याल तो हम क्या जवाब दें
दुनिया करे सवाल तो हम क्या जवाब दें

Trivia about the song Duniya Kare Sawal by Lata Mangeshkar

Who composed the song “Duniya Kare Sawal” by Lata Mangeshkar?
The song “Duniya Kare Sawal” by Lata Mangeshkar was composed by ROSHAN, N and A SAHIR.

Most popular songs of Lata Mangeshkar

Other artists of Film score