O Aasmanwale

CHITALKAR RAMCHANDRA, JAIPURI HASRAT

ज़िन्दगी बेबस हुई है बेक़सी का साथ है
एक हम है इस क़फ़स में या ख़ुदा की ज़ात है
ओ आसमान वाले शिकवा है ज़िन्दगी का
ओ आसमान वाले शिकवा है ज़िन्दगी का
सुन दास्ताँ गम की अफ़साना बेबसी का

तू देखता रहे और दुनिया हमें सज़ा दे
क्या जुर्म है मोहब्बत इतना ज़रा बता दे
तू देखता रहे और दुनिया हमें सज़ा दे
क्या जुर्म है मोहब्बत इतना ज़रा बता दे
मंज़िल पे क्यों लुटा है
मंज़िल पे क्यों लुटा है हर कारवां ख़ुशी का
ओ आसमान वाले शिकवा है ज़िन्दगी का
सुन दास्ताँ गम की अफ़साना बेबसी का

इतनी सी इल्तिजा है तुझसे मेरी दुआ की
अल्लाह शर्म रखना दुनिया में तू वफ़ा की
इतनी सी इल्तिजा है तुझसे मेरी दुआ की
अल्लाह शर्म रखना दुनिया में तू वफ़ा की
होता है मौत ही तो
होता है मौत ही तो अन्जाम ज़िन्दगी का
ओ आसमान वाले शिकवा है ज़िन्दगी का
सुन दास्ताँ गम की अफ़साना बेबसी का

Trivia about the song O Aasmanwale by Lata Mangeshkar

Who composed the song “O Aasmanwale” by Lata Mangeshkar?
The song “O Aasmanwale” by Lata Mangeshkar was composed by CHITALKAR RAMCHANDRA, JAIPURI HASRAT.

Most popular songs of Lata Mangeshkar

Other artists of Film score