Pyara Pyara Ye Sama

Bharat Vyas, S N tripathi

प्यारा प्यारा ये समां
प्यारा प्यारा ये समां है
और सुहानी रात है
आ रही होठों पे
अब दिल में छुपी जो बात है
प्यारा प्यारा ये समां

आज सपने जगमगाते
आज सपने जगमगाते
झूमता आकाश है
एक चंदा दूर है
और एक मेरे पास है
एक मेरे पास है
प्यार की पूनम खिली
प्यार की पूनम खिली
और प्रीत की बरसात है
आ रही होठों पे अब दिल में
छुपी जो बात है
प्यारा प्यारा ये समां

चांदनी की ओढ़ चादर
चांदनी की ओढ़ चादर
सारी दुनिया सो रही
जागते हम तुम अकेले
दिल में हलचल हो रही
दिल में हलचल हो रही
आज तारो ने सजाई
आज तारो ने सजाई
रूप की बारात है
आ रही होठों पे अब
दिल में छुपी जो बात है
प्यारा प्यारा ये समां है
और सुहानी रात है
आ रही होठों पे अब दिल में
छुपी जो बात है
प्यारा प्यारा ये समां

Trivia about the song Pyara Pyara Ye Sama by Lata Mangeshkar

Who composed the song “Pyara Pyara Ye Sama” by Lata Mangeshkar?
The song “Pyara Pyara Ye Sama” by Lata Mangeshkar was composed by Bharat Vyas, S N tripathi.

Most popular songs of Lata Mangeshkar

Other artists of Film score