Tumse Door Chale Hum Majboor

Kanu Ghosh, Prem Dhawan

तुमसे दूर चले
हम मजबूर चले
प्यार भरे दिल मिल न सके
नील गगन के तले
नील गगन के तले
तुमसे दूर चले
हम मजबूर चले
प्यार भरे दिल मिल न सके
नील गगन के तले
नील गगन के तले

न तेरी खता न मेरी खता
ये है किस्मत के खेल

तुम भी चाहो हम भी चाहे
हो न सके पर मेल

मैं मजबूर हुई तुमसे दूर हुई
रूठी हुई तक़दीर के आगे
किसका जोर चले
किसका जोर चले

सुख चैन गया अरमान लुटे
इस प्यार की राहों में
वो प्रीत मेरी होगी वो गीत मेरे ढल गए आहो मे
तुम बिन रह न सकूँ पर कुछ कह न सकूँ
लोक लाज में घूँघट में रो रो कोई जले
रो रो कोई जले
तुमसे दूर चले
हम मजबूर चले
प्यार भरे दिल मिल न सके
नील गगन के तले
नील गगन के तले

Trivia about the song Tumse Door Chale Hum Majboor by Lata Mangeshkar

Who composed the song “Tumse Door Chale Hum Majboor” by Lata Mangeshkar?
The song “Tumse Door Chale Hum Majboor” by Lata Mangeshkar was composed by Kanu Ghosh, Prem Dhawan.

Most popular songs of Lata Mangeshkar

Other artists of Film score