Aaj Ke Daur Mein Ae Dost Ye Manjhar

JAGJIT SINGH, SUDARSHAN FAAKIR

आज के दौर में ऐ दोस्त ये मंजर क्यूँ है
आज के दौर में ऐ दोस्त ये मंजर क्यूँ है
जख्म हर सर पे हर इक हाथ में पत्थर क्यूँ है
आज के दौर में ऐ दोस्त ये मंजर क्यूँ है

जब हकीक़त है, की हर जर्रे में तू रहता है
जब हकीक़त है, की हर जर्रे में तू रहता है
फिर ज़मीन पर कहीं मस्जिद, कही मंदिर क्यूँ है
जख्म हर सर पे हर इक हाथ में पत्थर क्यूँ है
आज के दौर में ऐ दोस्त ये मंजर क्यूँ है

अपना अंजाम तो मालूम है सबको फिर भी
अपना अंजाम तो मालूम है सबको फिर भी
अपनी नजरों में हर इंसान सिकंदर क्यूँ है
जख्म हर सर पे हर इक हाथ में पत्थर क्यूँ है
आज के दौर में ऐ दोस्त ये मंजर क्यूँ है

ज़िन्दगी जीने के काबिल ही नहीं, अब फाकिर
ज़िन्दगी जीने के काबिल ही नहीं, अब फाकिर
वरना हर आँख में अश्कों का समंदर क्यूँ है
जख्म हर सर पे हर इक हाथ में पत्थर क्यूँ है
आज के दौर में ऐ दोस्त ये मंजर क्यूँ है

Trivia about the song Aaj Ke Daur Mein Ae Dost Ye Manjhar by Jagjit Singh

On which albums was the song “Aaj Ke Daur Mein Ae Dost Ye Manjhar” released by Jagjit Singh?
Jagjit Singh released the song on the albums “Cry For Cry Music By Jagjit Singh” in 2010 and “Shukrana- 70 Soulful Songs "ghazals"- Vol 3” in 2011.
Who composed the song “Aaj Ke Daur Mein Ae Dost Ye Manjhar” by Jagjit Singh?
The song “Aaj Ke Daur Mein Ae Dost Ye Manjhar” by Jagjit Singh was composed by JAGJIT SINGH, SUDARSHAN FAAKIR.

Most popular songs of Jagjit Singh

Other artists of World music