Ankhon Pe Bharosa Mat Kar

SHAILENDRA, Mukul Roy

आँखों पे भरोसा मत कर, दुनिया जादू का खेल है
हर चीज़ यहाँ एक धोखा, हर बात यहाँ बेमेल है

ओ मतवाले, हँस ले गा ले, ले जीने का मज़ा
इस दुनिया की भीड़ में तू, मेरी तरह नन्हा बन जा

कहने को तो सब कहते हैं, इस बात में क्या रखा है
पर ये तो कोई बतलाए, क्या झूठा है क्या सच्चा है

हम दीवाने बस ये जाने, जो कुछ है सो अच्छा है
हम दीवाने बस ये जाने, जो कुछ है सो अच्छा है

आँखों पे भरोसा मत कर, दुनिया जादू का खेल है
हर चीज़ यहाँ एक धोखा, हर बात यहाँ बेमेल है

इस राह के हम सब राही, पहचान है ये पलभर की
कल तो जुदा कर देगी हमको, लहर इस जीवन की

जीनेवाले जी बहला ले, कल सोचेंगे हम कल की
जीनेवाले जी बहला ले, कल सोचेंगे हम कल की

आँखों पे भरोसा मत कर, दुनिया जादू का खेल है
हर चीज़ यहाँ एक धोखा, हर बात यहाँ बेमेल है

ओ मतवाले, हँस ले गा ले, ले जीने का मज़ा
इस दुनिया की भीड़ में तू, मेरी तरह नन्हा बन जा
आँखों पे भरोसा मत कर, दुनिया जादू का खेल है(आँखों पे भरोसा मत कर, दुनिया जादू का खेल है)
हर चीज़ यहाँ एक धोखा, हर बात यहाँ बेमेल है(हर चीज़ यहाँ एक धोखा, हर बात यहाँ बेमेल है)
आँखों पे भरोसा मत कर

Trivia about the song Ankhon Pe Bharosa Mat Kar by Mohammed Rafi

Who composed the song “Ankhon Pe Bharosa Mat Kar” by Mohammed Rafi?
The song “Ankhon Pe Bharosa Mat Kar” by Mohammed Rafi was composed by SHAILENDRA, Mukul Roy.

Most popular songs of Mohammed Rafi

Other artists of Religious