Yun Rootho Na Haseena [Revival]

Madan Mohan, Rajinder Krishnan

यु रूठो ना हसीना
मेरी जान पे बन जाएगी
मेरी जान पे बन जाएगी
यु रूठो ना हसीना
मेरी जान पे बन जाएगी
मेरी जान पे बन जाएगी
हाय यु रूठो ना हसीना

करते न जो बहाना नज़दीक कैसे आते
ये फ़ासला ये दूरी हम किस तरह मिटाते
हाथों में तुम न लेते जब हाथ ही हमारा
इस बेक़रार दिल को मिलता कहाँ सहारा
हाय यूँ रूठो ना हसीना
मेरी जान पे बन जाएगी
मेरी जान पे बन जाएगी
यूँ रूठो ना हसीना

ये बाल बिखरे-बिखरे गालों पे यूँ न होते
ये नाग काले-काले फूलों में यूँ न सोते
ये रात का अन्धेरा दिन से गले न मिलता
उल्फ़त का शोख़ गुंचा ऐसे न दिल में खिलता
हाय यु रूठो ना हसीना
मेरी जान पे बन जाएगी
मेरी जान पे बन जाएगी
हाय यु रूठो न हसिना

आओ करीब आओ पलकों पे बैठ जाओ
आँखों में झूम जाओ दिल में मेरे समाओ
अब मुस्करा के कह दो हम तो ख़फ़ा नहीं हैं
एक दिल है एक जाँ है हम-तुम जुदा नहीं हैं
हाय यूँ रूठो ना हसीना
मेरी जान पे बन जाएगी
मेरी जान पे बन जाएगी
यु रूठो ना हसीना

Trivia about the song Yun Rootho Na Haseena [Revival] by Mohammed Rafi

Who composed the song “Yun Rootho Na Haseena [Revival]” by Mohammed Rafi?
The song “Yun Rootho Na Haseena [Revival]” by Mohammed Rafi was composed by Madan Mohan, Rajinder Krishnan.

Most popular songs of Mohammed Rafi

Other artists of Religious